दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ''दिल बेचारा'' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेलर को देखकर सभी सुशांत को मिस करने लगे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत खुद भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड थे।
07 Jul, 2020 10:12 AMमुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेलर को देखकर सभी सुशांत को मिस करने लगे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत खुद भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड थे।
सुशांत ने यह भी बताया था कि उन्होंने इस फिल्म को क्यों साइन किया। दरअसल, सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी इसलिए उन्होंने इस फिल्म को साइन करने के लिए अपनी दिल की बात सुनी थी।
सुशांत ने कहा था कि जिस नॉवेल पर ये फिल्म बन रही है उन्होंने वो पढ़ी थी। इसके साथ ही उन्होंने इस नॉवेल पर बनी फिल्म 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' भी देखी थी। उन्हें दोनों काफी पसंद आई थी।
सुशांत की इस फिल्म का पहले नाम 'किज्जी और मैनी' रखा गया था। लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदलकर दिल बेचारा रख दिया गया था। बदले नाम पर भी सुशांत काफी खुश थे। उन्होंने कहा था कि नया नाम 'दिल बेचारा' दिल के बेहद करीब है और ये फिल्म दिल के बारे में ही है तो ‘दिल बेचारा’ इसे ज्यादा सूट करता है। फिल्म की बात करें तो 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी प्लैटफार्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में उनके साथ संजना संघी हैं।