मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर का गुरुवार सुबह यानि 2 सितंबर को निधन हो गया। उनके दुनिया से अलविदा कहने की खबर के बाद उनके फैंस और स्टार्स काफी सदमे में है। इसी बीच दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को भी सिद्धार्थ के खोने का गम मनाते देखा गया। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर की और उनके उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें उन्होंने सीबीआई द्वारा सुशांत की मौ
03 Sep, 2021 11:46 AMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर का गुरुवार सुबह यानि 2 सितंबर को निधन हो गया। उनके दुनिया से अलविदा कहने की खबर के बाद उनके फैंस और स्टार्स काफी सदमे में है। इसी बीच दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को भी सिद्धार्थ के खोने का गम मनाते देखा गया।
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर की और उनके उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें उन्होंने सीबीआई द्वारा सुशांत की मौत के मामले को संभालने के बारे में ट्वीट किया था। पोस्ट के साथ श्वेता ने लिखा, 'आपकी कमी खलेगी सिद्धार्थ, बहुत जल्दी चले गए। आशा है कि आपकी आत्मा को शांति मिले। मुझे आश्चर्य है, भगवान सभी अच्छे लोगों को जल्दी क्यों बुलाते हैं! "
बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला अभी सिर्फ 40 साल के थे और दो बहनों के अकेले भाई और मां के इकलौते बेटे थे। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है, जिससे उनका परिवार पूरी तरह बिखर चुका है। वहीं सिद्धार्थ की बिग बॉस 13 की साथी शहनाज गिल भी उनके निधन से गुमसुम हैं।