main page

किसानों का समर्थन करने पर सावधान इंडिया होस्ट सुशांत सिंह को मिली सजा!ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक

Updated 01 February, 2021 04:09:56 PM

''सावधान इंडिया'' के होस्ट और एक्टर सुशांत सिंह अक्सर सरकार के खिलाफ  बुलंदी से अपनी आवाज रखते हैं। बीते कुछ महीनों से वे लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह के ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लग गई है।

मुंबई: 'सावधान इंडिया' के होस्ट और एक्टर सुशांत सिंह अक्सर सरकार के खिलाफ  बुलंदी से अपनी आवाज रखते हैं। बीते कुछ महीनों से वे लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह के ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लग गई है।

Bollywood Tadka

उनके अकाउंट पर जाने पर लिखा आता है कि एक कानूनी मांग के जवाब में यह अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। वहीं जैसे ही सुशांत सिंह का ट्विटर अकाउंट पर रोक लगी तो उनके फैंस काफी खफा हो गए।

Bollywood Tadka

 

एक्टर के फैंस का मानना है कि यह सब सुशांत के किसानों का समर्थन करने की वजह से हुआ है। किसानों के समर्थन और सरकार का विरोध करने की वजह से सुशांत का ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई है। वे बिना किसी से खौफ खाए अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी कारण सुशांत के फैंस इसके पीछे सरकार का कदम मान रहे हैं।

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को ट्विटर ने कई बड़े अकाउंट्स को सस्पेंड किया है या फिर उन पर अस्थाई रोक लगाई है। इनमें किसान एकता मोर्चा का अकाउंट भी शामिल है।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो सुशांत सिंह की गिनती बी-टाउन के पाॅपुलर स्टार्स में होती हैं। सुशांत ने सत्या, जोश, रक्त चरित्र, राम गोपाल वर्मा की आग और बेबी सहित कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा सुशांत सिंह धड़कन, विरुद्ध और सावधान इंडिया जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं। 
 

: Smita Sharma

sushant singhtwitter accountwithheldsupportfarmers protestBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...