बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे 4 महीने हो गए हैं। लेकिन अभी भी उनके जाने का गम लोग भूल नहीं पाए हैं। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। वहीं भाई सुशांत को को गुजरे हुए 4 महीने पूरे होने पर श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो पोस्ट किया है।
14 Oct, 2020 09:25 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे 4 महीने हो गए हैं। लेकिन अभी भी उनके जाने का गम लोग भूल नहीं पाए हैं। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। वहीं भाई सुशांत को को गुजरे हुए 4 महीने पूरे होने पर श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो पोस्ट किया है।
इस वीडियो में सुशांत कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं साथ ही इंस्पिरेशनल कोट्स बोल रहे हैं। वीडियो की शुरुआत सुशांत सिंह एक बड़ी सी झील के किनारे हैं।इसके बाद पहाड़ों के बीच, समुद्र किनारे और सड़कों पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
वह साइक्लिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। समुद्र किनारे वह स्किपिंग और हार्ड वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे है।इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आवाज है और इसके साथ ही एक हार्डकोर म्यूजिक है। वीडियो के आखिरी में वह एक बड़ी झील के किनारे ही दिखाई देते हैं। वीडियो पर उन्होंने कैप्शन दिया- 'एक सच्ची प्रेरणा' #अमरसुशांत । इस वीडियो के साथ सुशांत के फैंस ने उनको याद किया है।
बता दें कि सुशांत की बहन श्वेता लगातार अपने भाई को न्याय दिलाने की कोशिश में हैं। वह सुशांत के फैंस को अपनी एक्सटेंडेड फैमिली मानती हैं। उन्होंने फैंस से अपील की थी कि वे प्रधानमंत्री मोदी को 'मन की बात 4 SSR' इनीशिएटिव के लिए वॉइस मेसेज भेजें।
सुशांत केस की बात करें तो सीबीआई इसकी जांच कर रही है। AIIMS की रिपोर्ट ने मर्डर थ्योरी को खारिज कर दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी मौत सूइसाइड से हुई। वहीं परिवार और सुशांत के वकील को इस रिपोर्ट से असंतोष है।