एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 हफ्ते हो गए हैं। सुशांत ने सुसाइड क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। सुशांत के सुसाइड के बाद से अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं अब बांद्रा पुलिस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी। हाल ही में संजय लीला भंसाली को पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया।
06 Jul, 2020 01:20 PMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 हफ्ते हो गए हैं। सुशांत ने सुसाइड क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। सुशांत के सुसाइड के बाद से अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं अब बांद्रा पुलिस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी। हाल ही में संजय लीला भंसाली को पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया।
भंसाली उन आठ लोगों में से एक हैं, जिनके खिलाफ बिहार में सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ है। बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले भंसाली अपने जूहु स्थित अपने दफ्तर पहुंचे और वहां अपनी लीगल टीम के साथ इस मामले पर बात की।
भंसाली ने गाड़ी में ही बैठकर अपनी टीम से चर्चा की। अपने दफ्तर से पुलिस स्टेशन पहुंचने तक संजय लीला भंसाली से बार-बार ये पूछने की कोशिश की गई कि आखिर उन्हें इस मामले में क्यों जानकारी है लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' सुशांत को ऑफर की थी। लेकिन बाद में उन्हें रणवीर सिंह से रिप्लेस कर दिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा ही कुछ उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' के वक्त भी किया था। 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी पहले सुशांत को अप्रोच किया गया और बाद में उन्हें हटाकर रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया गया।
सुशांत की मौत के बाद कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने ट्वीट किया था कि 'छिछोरे' हिट होने के बाद सुशांत ने 7 नई फिल्में साइन की थीं लेकिन 6 महीनों में ये 7 प्रोजेक्ट भी उनके हाथ से निकल गए थे। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस भंसाली से इन दोनों फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
बता दें कि वकील सुधीर कुमार ओझा ने संजय लीला भंसाली के अलावा करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश विजान के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दर्ज कराया है।