एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद ही उनके फैंस काफी भड़के हुए हैं। वे लगातार सोशल मीडिया पर स मामले की सीबाई जांच मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना फैंस नए-नए आरोप लगाकर इस सुसाइड को हत्या साबित करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर समेत कई स्टार्स ट्रोल हो चु
03 Jul, 2020 04:14 PMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद ही उनके फैंस काफी भड़के हुए हैं। वे लगातार सोशल मीडिया पर स मामले की सीबाई जांच मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना फैंस नए-नए आरोप लगाकर इस सुसाइड को हत्या साबित करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर समेत कई स्टार्स ट्रोल हो चुके हैं। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को ट्रोल कर रहे हैं।
सूरज पंचोली पर लगा रहे हैं ये आरोप?
दरअसल, सुशांत के कुछ फैंस का दावा है सूरज पंचोली कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन को डेट कर रहे थे। दिशा सालियन ने भी सुशांत के सुसाइड से 2 हफ्ते पहले कथित तौर पर बिल्डिंग से कूदकर जान दे थी। दिशा की मौत की जांच भी मुंबई पुलिस कर रही है। कुछ ट्विटर यूजर ऐसा दावा कर रहे हैं कि दिशा प्रेग्नेंट थीं और इसीलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली।
यूजर ने कहा-'दिशा सालियन सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं। वह सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी जैसे जिया खान थीं। सूरज ये बच्चा नहीं चाहता था,जिस वजह से उसने मैनेजर के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया। इसका सुशांत को पता चल गया और एक्टर की सूरज संग लड़ाई हो गई। सूरज से लड़ाई के बाद सुशांत सलमान की बैड बुक्स में शामिल हो गए। इस ट्वीट में ये भी कहा गया कि सुशांत की मैनेजर को सूरज पंचोली बच्चा गिराने के लिए कहता था।
दिशा ने सारी बात सुशांत को बता दी क्योंकि दोनों अच्छे दोस्त थे।इसके बाद एक सुशांत के जिगरी दोस्त संदीप सिंह सुशांत को दिशा के सुसाइड के बारे में बताया। सुशांत दिशा के बारे में सबकुछ जानता था। वह इस मामले में आवाज उठाना चाहता था। सुशांत ने ये सब बाते अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती और बेस्ट फ्रेंड संदीप के साथ शेयर की।
दिशा के सुसाइड के बाद शुरु हुआ असली क्लाइमैक्स
एक तरफ रेहा जो महेश भट्ट को हर बात बताती थी और दूसरी तरफ संदीप जो सूरज के लिए इनफोर्म का काम करता था। संदीप ने सूरज को बताया कि सुशांत मीडिया के सामने सबकुछ बताने जा रहा है। सुशांत के ऐसा करने के बाद सूरत का करियर खराब हो सकता था। यूजर ने आगे लिखा फिर उन्होंने मडर का प्लान किया गया। हालांकि इन गंभीर आरोपों के सपोर्ट में सूरज पंचोली को ट्रोल करने वाले किसी भी ट्विटर यूजर ने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया है। वहीं अगर ये सारी बातें सच हैं तो बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आने वाले हैं।