बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। दरअसल, सुष्मिता की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुई जिसमें परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं। गोदभराई की प्यारी तस्वीरें चारू और राजीव ने अपने फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरों में सुष्मिता सेन को भाभी चारू असोपा पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है।
24 Aug, 2021 11:20 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। दरअसल, सुष्मिता की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुई जिसमें परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।
गोदभराई की प्यारी तस्वीरें चारू और राजीव ने अपने फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरों में सुष्मिता सेन को भाभी चारू असोपा पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है।
चारू असोपा की गोदभराई रक्षाबंधन वाले दिन हुई थी। ऐसे में गोदभराई के साथ साथ सुष्मिता ने अपने भाई राजीव सेन और भाभी चारू को राखी भी बांधी।
लुक की बात करें तो इस दौरान चारू साड़ी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
वहीं राजीव इस दौरानकुर्ते पजामे में नजर आ रही हैं। सुष्मिता इस दौरान पिंक सूट में दिखीं।
तस्वीर में सुष्मिता सेन नारियल से अपनी भाभी की गोदभराई की रस्म अदा करती नजर आ रही हैं।
कपल की फैमिली संग ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि चारू और राजीव बच्चे के जन्म से पहले नए घर में शिफ्ट हो गए है। इस घर में ही ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा।
चारू और राजीव की शादी 16 जून 2018 में हुई थी। दोनों ने गोवा में राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति रिवाजों से शादी की थी।