एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में रोहमन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
13 Jul, 2021 12:23 PMमुंबई. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में रोहमन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो में रोहमन कृष्ण बने नजर आ रहे हैं। रोमहन पूल में गोपियों के दिखाई दे रहे हैं। रोमहन पूल में झूले के ऊपर बैठ कर बांसुरी बजा रहे हैं और गोपियां नीचे पूल में नहा रही हैं। रोहमन बांसुरी बजा कर गोपियों को रिझा रहे होते हैं कि अचानक झूले की रस्सी टूट जाती है और पूल के ऊपर लटक जाते हैं। गोपियां बनीं उनकी को-स्टार्स उनको कैच करने के लिए तैयार दिख रही हैं। रोहमन का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें रोहमन सुष्मिता के साथ मुंबई में लिव-इन में रह रहे हैं। रोहमन की सुष्मिता की दोनों बेटियों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है।
रोमहन सुष्मिता और दोनों बेटियों के साथ इंस्टाग्राम लाइव में भी नजर आते हैं। फैंस सुष्मिता और रोहमन की शादी का इंतजार कर रहे हैं।