main page

पहली बार भतीजी से मिलने पहुंची सुष्मिता सेन, राजीव ने कैप्चर किया बुआ-भतीजी का ये खास पल

Updated 14 December, 2021 09:03:34 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर बीते महीने की बच्ची की किलकारी गूंजी हैं। उनकी भाभी चारू असोपा ने 1 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम जियाना  सेन है। बुआ बनने के बाद से ही सुष्मिता सेन सातवें आसमान पर है। बुआ बनने के बाद सुष्मिता सेन एक बेहद खास नोट लिखकर नन्ही परी का घर में स्वागत किया और उसे ''लक्ष्मी'' बताया। हालांकि सुष्मिता अभी तक सुष्मिता की उनकी भतीजी संग एक भी तस्वीर सामने नहीं आईं थी।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर बीते महीने की बच्ची की किलकारी गूंजी हैं। उनकी भाभी चारू असोपा ने 1 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम जियाना  सेन है।

Bollywood Tadka

बुआ बनने के बाद से ही सुष्मिता सेन सातवें आसमान पर है। बुआ बनने के बाद सुष्मिता सेन एक बेहद खास नोट लिखकर नन्ही परी का घर में स्वागत किया और उसे 'लक्ष्मी' बताया।  पोस्ट में सुष्मिता ने लिखा था-'प्रार्थना कबूल हो गई। दिवाली से पहले घर में लक्ष्मी आ गई। बेटी हुई है। मुबारक हो राजीव सेन और चारू असोपा। कितनी खूबसूरत है ये। आज सुबह मैं बुआ बन गई। बेबी की पिक्चर्स शेयर करने की परमिशन नहीं है, इसलिए मैं अपनी तस्वीर शेयर कर रही हूं। यह तस्वीर चारू असोपा की डिलिवरी से कुछ देर पहले की है।' हालांकि सुष्मिता अभी तक सुष्मिता की उनकी भतीजी संग एक भी तस्वीर सामने नहीं आईं थी।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

 

 

 

 

Bollywood Tadka

फैंस भी सुष्मिता की उनकी भतीजी संग तस्वीर देखने को बेताब है। इसी बीच सुष्मिता की उनकी भतीजी संग एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल, सुष्मिता हाल ही में अपनी 1 महीने की भतीजी जियाना से मिलने गईं थी।

Bollywood Tadka

पहली मुलाकात के इस खास पल राजीव ने हमेशा-हमेशा के लिए कैमरे में कैद कर लिया और फैंस के साथ शेयर किया। तस्वीर में जियाना बेड पर सोई दिख रही हैं। वहीं सुष्मिता बड़े ही प्यार से अपनी भतीजी को निहार रही हैं। तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि बुआ भतीजी एक मजेदार बातचीत में बिजी हैं। 

Bollywood Tadka

कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेनी सेन अपनी लिटिल कजिन सिस्टर जियाना से उसके जन्म के बाद पहली बार मिली थी। रेनी सेन पहली लिटिल कजिन संग अपनी मुलाकात के खास पल को ने इंस्टा पर शेयर किया था। तस्वीर में वह जियाना को गोद में लिए नजर आ रही हैं। जियाना व्हाइट एंड ब्लैक आउटफिट पहने पिंक कलर के तौलिए में लिपटी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Renée Sen (@reneesen47)

तस्वीर शेयर कर रेनी सेन ने लिखा- ''आज पहली बार अपनी बेबी सिस्टर  ज़ियाना से मिली... मैंने जो प्यार और खुशी महसूस किया उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती चारु मामी और राजा मामा, अब तक के सबसे अच्छे गिफ्ट  के लिए धन्यवाद, आपको बहुत याद किया आलिया सेन।''

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि चारू ने जून 2019 में सुष्मिता के भाई राजीव सेन से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। तब चारू और राजीव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन राजीव और चारू दोनों ने ही अपनी शादी संभाल ली और आज दोनों बेहद खुश हैं। अब ये कपल अपनी नन्हीं परी के साथ खुशी के पल बिता रहा है। 

Content Writer: Smita Sharma

Sushmita Sen1 Month Old NieceZianaCharu AsopaRajeev SenRenee SenBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...