साल 2020 दुख भरी यादों के साथ बीत चुका है और 2021 की एक नई उम्मीद के साथ शुरूआत हो चुकी है। सभी को इस नए साल से बहुत सारी उम्मीदें हैं। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी इस नए साल से बहुत सारी उम्मीदें हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 2021 को लेकर उम्मीद भरा संदेश दिया है और शुभकामनाएं दी हैं।
03 Jan, 2021 12:53 PMमुंबई. साल 2020 दुख भरी यादों के साथ बीत चुका है और 2021 की एक नई उम्मीद के साथ शुरूआत हो चुकी है। सभी को इस नए साल से बहुत सारी उम्मीदें हैं। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी इस नए साल से बहुत सारी उम्मीदें हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 2021 को लेकर उम्मीद भरा संदेश दिया है और शुभकामनाएं दी हैं।
सुष्मिता सेन ने पोस्ट शेयर कर लिखा- सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करती हूं कि हम खुशहाली, स्नेह और करुणा के साथ इस नए साल में आगे बढ़ेंगे। मैंने सभी को बहुत मिस किया। फैमिली रियूनियन में व्यस्त थी। मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब और आप सभी के परिवार वाले स्वस्थ होंगे। आप लोगों को बहुत सारा प्यार और किसेज। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें सुष्मिता ने साल 2020 में अपनी फैमिली और बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द वेब सीरीज 'आर्या 2' में नजर आने वाली है। 'आर्या' के पहले सीजन में एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।