एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान की राहें चाहें अलग हो गई हैं लेकिन आज भी दोनों को एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर देखा जाता है। कपल आज भी एक दूसरे कीफैमिली के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
01 Jan, 2020 01:13 PMमुंबई: एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान की राहें चाहें अलग हो गई हैं लेकिन आज भी दोनों को एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर देखा जाता है। कपल आज भी एक दूसरे कीफैमिली के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
वहीं सुजैन इन दिनों अपनी फ्रांस में बेटों और एक्स ननंद यानि ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन के साथ हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं।
इस ट्रिप की कई तस्वीरें सुजैन ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में सुनैना एक्स हसबैंड ऋतिक की बहन सुनैना और अपने कुछ दोस्तों के साथ दिख रही हैं।
वेकेशन की तस्वीरों में सुनैना का उनके बेटों के साथ बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म वॉर में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्राॅफ और वाणी कपूर थीं। इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसके अलावा खबरें हैं कि ऋतिक फराह खान की सत्ते पे सत्ता के रीमेक में नजर आ सकते हैं।