बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान को लेकर मंदलवार को एक बड़ी खबर सामने आईं थी। खबरें थी कि मुंबई पुलिस ने उन्हें कोविड के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुजैन खान आधी रात पार्टी कर रही थीं। जब इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को लगी तो उन्होंने निजी क्लब में रेड डालकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
23 Dec, 2020 09:02 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान को लेकर मंदलवार को एक बड़ी खबर सामने आईं थी। खबरें थी कि मुंबई पुलिस ने उन्हें कोविड के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुजैन खान आधी रात पार्टी कर रही थीं। जब इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को लगी तो उन्होंने निजी क्लब में रेड डालकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में वह बेल पर रिहा होगीं।
वहीं अब इन खबरों पर सुजैन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि इन खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। सुजैनको मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। सुजैन ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- 'बीती रात मैं एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। इस पार्टी में शामिल हुए लोगों में से कुछ ने ड्रैगन फ्लाई क्लब में जाने का फैसला किया। रात को लगभग 2.30 मिनट पर पुलिस वहां पहुंची।
क्लब के लोग और पुलिस के बीच कुछ बातचीत हुई और सभी गेस्ट्स को 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अंत में हमें 6 बजे घर जाने की इजाजत मिल गई। इसलिए मीडिया में आ रहीं गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से गलत हैं।
मुझे नहीं पता है कि हमसे रुकने को क्यों कहा गया और क्बल वालों ने पुलिस से क्या बात की ? मैं लगातार सामने आ रही खबरों पर अपनी बात रख रही हूं। मैं मुंबई पुलिस की बहुत इज्जत करती हूं और उनकी मदद से ही मुंबईवासी सुरक्षित हैं। उनकी मेहनत के बिना हम सुरक्षित नहीं घूम सकते हैं।'
बता दें कि मंगलवार को एक खबर सामने आई कि मुंबई पुलिस ने एक नाइट क्लब में रेड मारी थी। इस दौरान वहां कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। इनमें सुजैन खान,गुरु रंधावाऔर बादशाह भी शामिल थे।