main page

जवानों ने किसानों पर किया लाठीचार्ज तो स्वरा भास्कर बोलीं-दुख की बात ये है कि ये जवान भी किसान का ही बेटा...

Updated 28 November, 2020 02:53:54 PM

केंद्र के कृषि कानून को लेकर  देश के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान दिल्ली बॉर्डर पर केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। आज किसानों के विद्रोह का तीसरा दिन है। कृषि कानून के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों की सुरक्षाबलों के साथ काफी झड़प देखने को मिली थी।

मुंबई: केंद्र के कृषि कानून को लेकर  देश के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान दिल्ली बॉर्डर पर केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। आज किसानों के विद्रोह का तीसरा दिन है। कृषि कानून के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों की सुरक्षाबलों के साथ काफी झड़प देखने को मिली थी।

Bollywood Tadka

नवंबर की ठंड में पानी की बौछार, तो कभी लाठी चार्ज करके किसानों को रोकने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। वहीं देश के हर मुद्दे में बेबाकी से अपनी राय रखने वाली स्वरा भास्कर ने किसानों पर जवानों द्वारा किए लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Bollywood Tadka

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सुरक्षाबल का सिपाही एक बूढ़े किसान पर लाठीचार्ज करता हुआ नजर आ रहा है।

 

 

तस्वीर को शयेर स्वरा ने लिखा-'सबसे दुख की बात यह है कि यह जवान भी किसान का ही बेटा होगा!' सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थान निर्धारित होने के बावजूद किसानों ने शुक्रवार की रात हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर गुजारी थी। अब किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाज़त मिल गई है। दिल्ली सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत 'अतिथि' के तौर पर करते हुए उनके खाने, पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

: Smita Sharma

swara bhaskarreactionarmylathichargefarmersfarmers protestagriculture billBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...