main page

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की ओर बढ़े किसानों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती तो आया स्वरा भास्कर ने दिया ये रिएक्शन

Updated 27 November, 2020 10:09:07 AM

पंजाब के किसान केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ 26 से नवंबर को दिल्ली की ओर निकल पड़े हैं। प्रदर्शन शुक्रवार 27 नवंबर को दूसरे दिन भी जारी है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के साथ किसानों की झड़प हो रही है। पुलिस बल अब किसानों को पीछे धकेलने के लिए उन पर टीयर गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब के किसान केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ 26 से नवंबर को दिल्ली की ओर निकल पड़े हैं। प्रदर्शन शुक्रवार 27 नवंबर को दूसरे दिन भी जारी है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के साथ किसानों की झड़प हो रही है। पुलिस बल अब किसानों को पीछे धकेलने के लिए उन पर टीयर गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों के इस बड़े आंदोलन पर पूरे देश के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।


Bollywood Tadka


स्वरा भास्कर ने एनडीटीवी की सोनिया सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'पूछो 100 प्रतिशत हां। स्वरा भास्कर द्वारा शेयर किए ट्वीट में देखा जा सकता है कि किसानों पर पुलिस-प्रशासन पानी बौछार कर रही है।  

 


 


बता दें, किसान बिलों के विरोध में पंजाब औरहरियाणा के किसान 26 से 28 नवंबर तक ‘दिल्ली मार्च’ निकाल रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान कल रातभर डेरा जमाए रहे और अब सुबह से ही नारेबाजी कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में भी किसान सड़कों पर उतरेंगे और कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों के विरोध में यूपी नेशनल हाईवे अनिश्चितकाल के लिए जाम करने का ऐलान किया है।

: suman prajapati

swara bhaskarreactionpolice strictnessfarmersBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...