एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती है। हाल ही में स्वरा ने सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
02 Apr, 2021 11:26 AMमुंबई. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती है। हाल ही में स्वरा ने सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्वरा डार्क ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस बादशाह के गाने 'तारीफां' पर जमकर डांस कर रही है। एक्ट्रेस के जबरदस्त डांस मूव्स फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- 'अकेली आफ्टर पार्टी।' कोई वजह न होना भी अच्छी वजह है।' फैंस इसे खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो स्वरा की आखिरी फिल्म साल 2018 में 'वीरे दी वेडिंग' थी जिसें उन्होंने साक्षी सोना का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'शीर कोरमा' नाम की शॉर्ट मूवी की थी, जो LGBT रोमांस पर बेस्ड है।