एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हरेक मुद्दे पर बड़ी बेबाकी के साथ अपनी राय रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर सरकार के नए कदम पर ट्वीट किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, किसान आंदोलन से निबटने के लिए पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैरीकेडिंग कर दी है। इतना ही नहीं, पुलिस को तलवारों का सामना करने के लिए स्टील की रॉड दे दी गई हैं। बॉर्डर की किलेबंदी कर दी गई है। इस न्यूज को देख स्वरा भ
02 Feb, 2021 01:07 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हरेक मुद्दे पर बड़ी बेबाकी के साथ अपनी राय रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर सरकार के नए कदम पर ट्वीट किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल, किसान आंदोलन से निबटने के लिए पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैरीकेडिंग कर दी है। इतना ही नहीं, पुलिस को तलवारों का सामना करने के लिए स्टील की रॉड दे दी गई हैं। बॉर्डर की किलेबंदी कर दी गई है। इस न्यूज को देख स्वरा भास्कर ने दो ट्वीट किए हैं। वीडियो को रिट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, सबका साथ सबका विकास... हो गया???
अगले ट्वीट में स्वरा ने लिखा, तैय्यारी जंग की.. अपने ही देश के नागरिकों के साथ???
स्वरा के ये ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं और यूजर्स कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।