एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई अन्य सितारों पर निशाने साधे जा रहे हैंं। ऐसे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करण जौहर का नाम भी सबसे आगे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स आलिया और करण के पुराने वीडियोज शेयर कर उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगा रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस मामले पर अपनी राय सामने रखी है।
17 Jun, 2020 11:35 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई अन्य सितारों पर निशाने साधे जा रहे हैंं। ऐसे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करण जौहर का नाम भी सबसे आगे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स आलिया और करण के पुराने वीडियोज शेयर कर उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगा रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस मामले पर अपनी राय सामने रखी है।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश के कई हिस्सों में ट्विटर पर आलिया और करण जौहर को सुशांत के सुसाइड का दोषी ठहरा रहे हैं। वो भी पॉयंटलेस चैट शो में खेले गए खेल की वजह से (कि वे सभी लोग जो अब बॉलीवुड में नेपोटिज्म को गालियां दे रहे हैं) दोनों मूर्खता और पाखंड की ऊंचाई है।
स्वरा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, सुशांत कोई भी नोट नहीं छोडकर गए हैं। हम नहीं जानते उन्होंने ऐसा क्यों किया, हमें उसका कारण नहीं पता। एक परेशान व्यक्ति के दर्द का उपयोग करते हुए उस कुंठा को बाहर निकालना बंद करें। उन्होंने कोई नोट नहीं छोडा है। इस बात को समझे । वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहते थे। वे चले गए। उसे उसकी शांति और परिवार की निजता का ख्याल रखें।'
बता 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। उनके अचानक सुसाइड के बाद निधन की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया था और उनकी खुदकुशी के कारण को ढूंढते हुए लोग बॉलीवुड पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है।