main page

कोरोना वायरस: PM इमरान खान ने पाकिस्तान से भेजीं भारत के लिए दुआएं, एक्ट्रेस स्वरा बोली-'बड़े दिल के लिए शुक्रिया पड़ोसी'

Updated 25 April, 2021 03:13:21 PM

भारत कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन नया रिकोर्ड बना रहा है। देश में देशभर में रोजाना तीन लाख से अधिक नए केस आ रहे हैं। वहीं दो हजार से ज्यादा लोग मर रहे हैं। इसी बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से कई लोग भारत को सपोर्ट कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के लिए दुआएं भेजीं। इस पर स्वरा भास्कर ने उन्हें शुक्रिया कहा है।

मुंबई: भारत कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन नया रिकोर्ड बना रहा है। देश में देशभर में रोजाना तीन लाख से अधिक नए केस आ रहे हैं। वहीं दो हजार से ज्यादा लोग मर रहे हैं। इसी बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से कई लोग भारत को सपोर्ट कर रहे हैं।  

Bollywood Tadka

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के लिए दुआएं भेजीं। इस पर स्वरा भास्कर ने उन्हें शुक्रिया कहा है।

Bollywood Tadka

स्वरा भास्कर ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा-'इस मुश्किल दौर में पाकिस्तानी सिविल सोसाइट और सोशल मीडिया पर भारतीय के साथ खड़े रहने और विनम्रता देखकर बेहद खुशी हुई। इसके बावजूद की मीडिया और मुख्यधारा की पब्लिक लगातार पाकिस्तानियों की आलोचना और उनके खिलाफ जहर उगलती आई है। बड़े दिल के लिए शुक्रिया पड़ोसी। '

 

स्वरा भास्कर ने शोएब अख्तर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- 'शुक्रिया शोएब अख्तर जी आपके मानवता से भरे इन विनम्र और मानवता से भरे शब्दों के लिए। इसकी बहुत तारीफ करती हूं।'

शोएब अख्तर ने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा- 'भारत के लोगों के साथ मेरी प्रार्थना। मुझे उम्‍मीद है कि चीजें जल्‍द ही नियंत्रित हो जाएगी। उनकी सरकार संकट को बेहतर तरीके से संभालने में सक्षम है।' इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'भारत कोविड 19 से जूझ रहा है। पूरी दुनिया से साथ चाहिए। हेल्थ केयर सिस्टम क्रैश कर रहा है। ये एक महामारी है। इसमें हम सब साथ है। हमें एक दूसरे का साथ देना है।'

 

Bollywood Tadka

वहीं प्रधानमंत्री इमरान ने ट्वीट कर लिखा-'मैं भारत के लोगों के साथ अपनी एकता व्यक्त करना चाहता हूं, क्योंकि वे कोविड-19 की खतरनाक लहर का सामना कर रहे हैं. पड़ोस और दुनिया में महामारी से जूझ रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की हमारी कामना उनके साथ है। हमें मानवता के खिलाफ खड़ी इस वैश्विक चुनौती का मिलकर सामना करने की जरूरत है।'
 

Content Writer: Smita Sharma

swara bhaskar pakistanPM Imran khancricketershoaib akhtarcovid 19Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...