main page

कभी अलविदा ना कहना..पोते स्वास्तिक का दिवंगत बप्पी दा को ट्रिब्यूट, गाना सुन स्टेज पर फूट-फूट कर रोने लगीं बेटी रीमा लहरी

Updated 17 March, 2022 10:57:09 AM

मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी 15 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और अपने चाहने वालों की आंखों में आंसू दे गए थे। अब उनके निधन को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और फैंस आज भी उन्हें खूब याद करते हैं। हाल ही में मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2022 में भी दिवंगत बप्पी लहरी को याद किया गया, जहां उनके पोते स्वास्तिक बंसल और बेटी रीमा लहरी बेहद इमोशनल नजर आए।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी 15 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और अपने चाहने वालों की आंखों में आंसू दे गए थे। अब उनके निधन को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और फैंस आज भी उन्हें खूब याद करते हैं। हाल ही में मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2022 में भी दिवंगत बप्पी लहरी को याद किया गया, जहां उनके पोते स्वास्तिक बंसल और बेटी रीमा लहरी बेहद इमोशनल नजर आए।

Bollywood Tadka

 

सामने आए वीडियो में प्रोमो वीडियो में स्वास्तिक को अपने दादा बप्पी दा का कंपोज किया गाना 'कभी अलविदा ना कहना' गाते देखा जा सकता है और गाना गाते-गाते स्वास्तिक काफी इमोशनल हो जाते हैं। वहीं बप्पी की बेटी रीमा स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोती नजर आती है। ऐसे में उनके साथ खड़े सिंगर सोनू निगम दोनों को संभालते नजर आते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें, 'कभी अलविदा ना कहना' गाना बप्पी लहरी के कंपोज किए सुपरहिट गानों में से एक है। इस गाने को सिंगर किशोर कुमार ने 1976 में आई फिल्म 'चलते चलते' के लिए गाया था।

Bollywood Tadka

 

बप्पी लहरी को आखिरी बार अपने पोते स्वास्तिक बंसल के साथ ही बिग बॉस 15 के मंच पर देखा गया था, जहां वे अपने पोते स्वास्तिक के गाने बच्चा पार्टी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

 
 

Content Writer: suman prajapati

Mirchi Music AwardsGrandsonSwastikpay tributelateBappi lahiridaughterRema LahiriBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...