main page

कोरोना से जंग हारी 'शूटर दादी' चंद्रो तोमर, तापसी पन्नू और भूमि ने ट्वीट कर जताया दुख

Updated 30 April, 2021 05:29:37 PM

कोरोना महामारी पिछले साल से लोगों की जान की दुश्मन बनी बैठी है। इस वायरस ने अब तक हमसे कई मशहूर शख्सियतों को हमसे छीन लिया है। अब हाल ही में शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना से जंग हार गईं। उनका निधन हो गया है। इस बात की जानकारी ‘सांड की आंख’ फेम एक्ट्रेस तापसी पन्नु सोशल मीडिय

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना महामारी पिछले साल से लोगों की जान की दुश्मन बनी बैठी है। इस वायरस ने अब तक हमसे कई मशहूर शख्सियतों को हमसे छीन लिया है। अब हाल ही में शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना से जंग हार गईं। उनका निधन हो गया है। इस बात की जानकारी ‘सांड की आंख’ फेम एक्ट्रेस तापसी पन्नु सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

Bollywood Tadka


तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आप हमेशा प्रेरणा रहेंगी। आप उन सभी लड़कियों के लिए हमेशा जिंदा रहेंगी जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी। मेरी सबसे प्यारी रॉकस्टार। ईश्वर आत्मा को शांति दे।’

 

 

वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी दुख जताते हुए लिखा- ऐसा लग रहा है जैसे मेरा एक हिस्‍सा चला गया। उन्‍होंने अपने बलबूते सब पाया। उनकी विरासत हमेशा रहेगी। मैं भाग्‍यशाली हूं जो उनके साथ रही और वक्‍त बिताया। 
 

 

बता दें, उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन मेरठ के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हुआ है। एक रात पहले ही उन्हें आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।

बता दें, एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म भारत के सबसे उम्रदराज शार्पशूटर्स चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर ही आधारित थी।
चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी को करियर बनाया था और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीती थीं।  


 

Content Writer: suman prajapati

taapsee pannubhumi pednekarchandro tomarshooter dadidiedcoronavirusBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...