main page

Movie Review: थ्रिलर और सस्पेंस का गजब कॉम्बिनेशन, चौंकाती है 'हसीन दिलरूबा' की मोहब्बत

Updated 03 July, 2021 03:23:16 PM

फैंस की मोस्ट अवेटड फिल्म हसीन दिलरूबा 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। तापसी पन्नू की यह फिल्म जबरदस्त रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म की नायिका पर देवर के साथ अवैध संबंध बनाने और पति के कत्ल का आरोप है। कहानी वर्तमान और फ्लैशबैक में चलती है और दर्शकों को अपने साथ बांधे रखती है। दिल्ली की रहने वाली रानी कश्यप (तापसी पन्नू) के सपने बड़े हैं। वो एक बड़े शहर में अच्छी नौकरी करने वाले हैंडसम और खुशमिजाज लड़के से शादी करना चाहती है, लेकिन उसका रिश्ता ज्वालापुर के सीधे साधे और सामान्य

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस की मोस्ट अवेटड फिल्म हसीन दिलरूबा 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। तापसी पन्नू की यह फिल्म जबरदस्त रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म की नायिका पर देवर के साथ अवैध संबंध बनाने और पति के कत्ल का आरोप है। कहानी वर्तमान और फ्लैशबैक में चलती है और दर्शकों को अपने साथ बांधे रखती है।

Bollywood Tadka


कहानी

दिल्ली की रहने वाली रानी कश्यप (तापसी पन्नू) के सपने बड़े हैं। वो एक बड़े शहर में अच्छी नौकरी करने वाले हैंडसम और खुशमिजाज लड़के से शादी करना चाहती है, लेकिन उसका रिश्ता ज्वालापुर के सीधे साधे और सामान्य दिखने वाले रिषभ सक्सेना से हो जाता है। ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली और मांगलिक रानी मन मारकर रिषभ से शादी कर लेती है। रानी की सास भी उसे पसंद नहीं करती। रिषभ की मां रानी को बिल्कुल पसंद नहीं करती। वह तो रानी से अपने बेटे की शादी करवाना ही नहीं चाहती थी, तेज तर्रार रानी को देखने के बाद ही उसने शादी के लिए ना कह दिया था। बेटे और पति को आत्महत्या करने तक की धमकी दे चुकी थी। बेटे से उसने कहा था कि रानी तुमसे हैंडल नहीं होगी, बहुत तेज लड़की है, लेकिन रिषभ को रानी को देखते ही दीवाना हो गया था। उसने शादी से पहले ही उसके नाम का टैटू भी बनवा लिया था।

Bollywood Tadka

 
रानी दिनेश पंडित के क्राइम नॉवेल्स खूब पढ़ती है। उपन्यास में वो रोमांस और रोमांच का खूब अनुभव करती है लेकिन असल जिंदगी में वो सब गायब है। रानी के लाख चाहने पर भी रिषभ उसे वो सुख नहीं दे पाता जो एक पत्नी पति से चाहती है। इस वजह से दोनों के रिश्ते में अनबन आ जाती है। इसी बीच घर में रिषभ का मौसेरा भाई नील आता है। रानी उस सिक्स पैक एब्स वाले नील की तरफ आर्कषित होने लगती है। खाना बनाने से भागने वाली रानी अब नील के लिए खाना बनाने लगती है। उसे अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर देती है। लिहाजा दोनों का रिश्ता बन जाता है। जब उसके पति को यह बात पता चलती है तो वह रानी पर गुस्सा करता है। फिर अचानक एक दिन रानी और रिषभ के घर में गैस सिलेंडर का जोरदार धमाका होता है और रानी पर अपने ही पति के कत्‍ल का इल्‍जाम लग जाता है। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती है। रानी की शादीशुदा जिंदगी के राज भी खुलते जाते हैं। खून का यह मामला उलझता जाता है। अब क्या रानी ने ही पति की हत्या की है या पेच कुछ और ही है। ये जानने के लिए आप नेट फ्लिक्स पर पूरी फिल्म देख सकते हैं। 

Bollywood Tadka

 


एक्टिंग

तापसी पन्नू बिंदास रानी के रोल में खूब जमी है। उन्होंने अपने किरदार में उतरनी की पूरी कोशिश की है, जो सक्रीन पर बखूबी दिखाई देती है। फिल्म में उनके डॉयलॉग्स भी दमदार हैं।
निर्देशन

विनिल मैथ्यू की ये दूसरी फिल्म है। उनकी सारी मेहनत फिल्म में देखने को मिलती है। उनका काम सराहनीय है। इस फिल्म की कहानी, स्क्रीन प्ले और डॉयलॉग्स कनिका ढिल्लो ने लिखा है। डॉयलॉग्स पर उन्होंने अच्छा काम किया है। म्यूजिक की बात करें तो अमित त्रिवेदी काम बहुत सामान्य है। कोई भी गाना आपको याद नहीं रहता। ओवरऑल हसीन दिलरूबा एक खूनी लव स्टोरी है जिसमे संस्पेंस भी खूब सारा है। हमारी तरफ से हसीन दिलरूबा को 3 स्टार ।

Content Writer: suman prajapati

Taapsee PannuMovieHaseen DilrubaReviewBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...