main page

फिल्मफेयर अवार्ड में मीडिया से हुई तापसी पन्नू की बहस, बोलीं- पहले जेंडर ठीक कीजिए उसके बाद बात करिए

Updated 14 September, 2022 11:41:34 AM

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने विवादित बयानों को लेकर जल्द ही खबरों में आ जाती हैं। अब हाल ही में उनका फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह मीडिया से बहस करती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने विवादित बयानों को लेकर जल्द ही खबरों में आ जाती हैं। अब हाल ही में उनका फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह मीडिया से बहस करती नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka


वीडियो में आप देख सकते हैं कि तापसी पन्नू हाथ जोड़कर मीडिया के एक कर्मचारी से कहती हैं, "सर सर आप होमवर्क करके आइए मुझसे सवाल पूछने से पहले। सर तो हूं नहीं मैं। पहले जेंडर ठीक कीजिए उसके बाद बात करिए।ठीक है।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

गौरतलब है कि जब मीडिया के एक कर्मचारी ने उन्हें 'सर' कहकर बुलाया तो एक्ट्रेस को अच्छा नहीं लगा और वह गलत जेंडर से बुलाने पर मीडिया पर भड़क गईं। इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

 


बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब तापसी की मीडिया से बहस करती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उनका एक वीडियो  वायरल हुआ था, जिसमें वे मीडियाकर्मियों से तमीज से बात करने को कह रही थीं। इस वीडियो को लेकर एक्ट्रेस काफी ट्रोल हुई थीं।


 

Content Writer: suman prajapati

Taapsee PannudebatemediaFilmfare Awards 2022Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...