बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म ''मिशन मंगल'' में नजर आएंगी। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह स्विमिंग पूल में नजर आरही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में रेड कलर की छतरी पकड़ी है।
06 Feb, 2019 03:57 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह स्विमिंग पूल में नजर आरही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में रेड कलर की छतरी पकड़ी है। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- छतरी ओपन ही रखना नहीं तो बारिश में भीग जाओगी।
फिल्म की बात करें तो इसमें तापसी के अलावा अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी, संजय कपूर और कृति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को जगन शक्ति डायरेक्ट कर रहे हैं। आर बाल्कि फिल्म के को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बता दें कि यह फिल्म अंतरिक्ष विषय पर आधारित है। फिल्म के शुरू होने से पहले ही ये विवादों में घिर गई है। दरअसल, मिशन मंगल की कहानी पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगा है। एक महिला डायरेक्टर राधा भारद्वाज मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।