कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल में चंपक चाचा बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट हादसे का शिकार हो गए हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में वह कुछ दिनों तक शो में नजर नहीं आएंगे।
18 Nov, 2022 11:00 AMबॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल में चंपक चाचा बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट हादसे का शिकार हो गए हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में वह कुछ दिनों तक शो में नजर नहीं आएंगे।
कैसे हुए घायल
जानकारी के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक सीन के लिए चंपक चाचा को भागना था। इस सीन की शूटिंग के दौरान अमित भट्ट उर्फ चंपक चाचा का भागते-भागते बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए। गिरने की वजह से एक्टर बुरी तरह घायल हो गए।
डॉक्टर्स ने अमित भट्ट को बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसी वजह से अब कुछ दिनों तक फैंस चंपक चाचा शो में नहीं देख पाएंगे। इसके साथ ही फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं।
बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉमेडी शोज में से एक है। लोग इसके हर किरदार को खूब पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में इस सीरियल ने अपने 14 साल पूरे किए थे, जिस पर पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर खूब धमाल मचाया था।