main page

'अ सूटेबल ब्वॉय' में तब्बू और तान्या मानिकतला के साथ काम करेंगे ईशान खट्टर

Updated 14 August, 2019 01:58:53 AM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल उनके चर्चा में होने का कारण है उनका नया प्रोजेक्ट। खबरें हैं कि ईशान खट्टर मीरा नायर के शो अ सूटेबल ब्वॉय में काम करने जा रहे हैं। जी हां, करण जौहर की फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ अपनी बढि़या केमिस्ट्री दिखाने के बाद ईशान को अब नया प्रोजेक्ट मिल गया ...

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल उनके चर्चा में होने का कारण है उनका नया प्रोजेक्ट। खबरें हैं कि ईशान खट्टर मीरा नायर के शो 'अ सूटेबल ब्वॉय' में काम करने जा रहे हैं। जी हां, करण जौहर की फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ अपनी बढि़या केमिस्ट्री दिखाने के बाद ईशान को अब नया प्रोजेक्ट मिल गया है।
Bollywood Tadka
विक्रम सेठ की किताब ‘अ सूटेबल ब्वॉय' पर आधारित निर्देशक मीरा नायर के शो में एक्टर ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं।       
Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें ‘अ सूटेबल ब्वॉय' हिन्द-पाक बंटवारे के बाद चार परिवारों की कहानी बताती है। इस शो में ईशान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और तान्या मानिकतला होंगी। तान्या इस शो में लता का किरदार निभा रही हैं जबकि ईशान खट्टर इसमें मान कपूर के किरदार में होंगे।
Bollywood Tadka
इसके अलावा तब्बू शो ‘अ सूटेबल ब्वॉय' में सईदा बाई का किरदार निभाती नजर आएंगी।

: Pawan Insha

tabu and ishaan khattara suitable boybollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsbollywood updatesbollywood khabar

loading...