रविवार की शाम तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर...
मुंबईः रविवार की शाम तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर के घर पहुंचे। इस दौरान तैमूर बहुत क्यूट लग रहे थे। इसी के साथ करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत कई फिल्म सितारें भी पहुंचे। मलाइका और करण जौहर एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। करण की पार्टियों में अक्सर मलाइका को देखा जाता है। बता दें कुछ समय पहले अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। कहा जा रहा था कि अर्जुन के वजह से ही मलाइका और अरबाज खान का तलाक हुआ है। बाद में खबरें आई कि मलाइका और अर्जुन ने भी एक-दूसरे से दूरियां बना ली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका संग अफेयर के कारण सलमान खान, अर्जुन से नाराज हो गए थे। करिश्मा कपूर भी करण के घर पहुंचीं। करिश्मा और करण बहुत अच्छे दोस्त हैं। करिश्मा कुछ दिनों पहले ही लंदन से मुंबई लौटी हैं। आपको बता दें कि करण जौहर अक्सर अपने बच्चों यश और रूही की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार के वीडियो में तैमूर भी नज़र आ रहे हैं।