main page

रणविजय सिंह की बेटी के साथ झूला झूलते नजर आए नन्हे तैमूर, CUTE वीडियो हुआ वायरल

Updated 30 June, 2018 02:56:30 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनोें अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ लदंन में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनोें अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ लदंन में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। हाल ही में रोडीज फेम रणविजय सिंह और प्रियंका सिंह की बेटी कायनात के साथ तैमूर की एक वीडियो सामने आई है।

 

 

वीडियो में तैमूर और कायनात झूले में बैठे दिख रहे हैं। झूला झूलते हुए कायनात खिलखिलाकर हंस रही हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देख यह बात तोे साफ है कि कायनात और तैमूर में अच्छी खासी दोस्ती हो चुकी है।

 

 

 

कुछ दिन पहले भी तैमूर लंदन के एक चिड़ियाघर में घूमने निकले थे और इस दौरान वह सफेद रंग की टीशर्ट और शॉर्ट्स में दिखे। चिड़ियाघर के एक बेंच पर  तैमूर और कायनात बैठे हुए थे। अब एक-एक करके तैमूर और कायनात के कई वीडियो सामने आ रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

:

taimur ali khankainaatcute videoviralRannvijay SinghKareena kapoor khanlondonholiday

loading...