बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पिछले दस से ग्यारा दिनों से तैमूर अली खान मीडिया के कैमरों से दूर थे।
01 Nov, 2018 09:56 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पिछले दस से ग्यारा दिनों से तैमूर अली खान मीडिया के कैमरों से दूर थे। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं है।
दरअसल, बीते दिन तैमूर को उनकी नैनी के साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान तैमूर ब्लैक कलर की मॉन्स्टर टी शर्ट और व्हाइट कलर की पैंट पहने बेहद क्यूट नजर आए। जैसे ही तैमूर गाडी से उतरे पहले तो वो शांति से खड़े रहे, उन्होंने मीडिया को तस्वीरें खींचने दी, इसके बाद वो हाथ दिखाते हुए वहां से चले गए।तैमूर की ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि सैफ और करीना ने तैमूर की तस्वीरें लेने को लेकर फोटोग्राफ्स पर रोक लगा दी हैं। यह खबर सुनकर तैमूर के फैन्स काफी निराश हो गए थे।
इसके बाद सैफ अली खान नेएक इंटरव्यू में साफ कर दिया- हम कौन होते हैं 'तैमूर के फोटोग्राफ्स पर रोक लगाने वाले? इस पर कोई हमारा कहना मानेगा क्या? इस बयान के बाद सैफ ने भले ही यह कह दिया हो की हम किसी को तैमूर की तस्वीरें लेने के लिए नहीं रोक रहे हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो पिछले कुछ समय से तैमूर बिल्कुल भी मीडिया के कैमरों के सामने नहीं आए थे।
बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।
डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।