बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
10 Nov, 2018 01:39 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
हाल ही में एक बार फिर तैमूर की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में तैमूर ब्लू क्लर की टीशर्ट और शॉर्ट पैंट में नजर आए। इसमें वो हमेशा की तरह बेहद क्यूट दिखे। इस दौरान वह केयरटेकर के साथ दिखे।
नन्हें तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है।
बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।
नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं।उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।