बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर कैमरा फ्रेंडली हैं। नन्हें तैमूर अक्सर अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर अपनी नैनी के साथ मस्ती करते हुए बांद्रा में स्पॉट हुए।
21 Jul, 2018 01:29 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर कैमरा फ्रेंडली हैं। नन्हें तैमूर अक्सर अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर अपनी नैनी के साथ मस्ती करते हुए बांद्रा में स्पॉट हुए।
इन तस्वीरों में जहां नैनी नन्हे तैमूर को संभालते हुए दिखाई दे रही हैं वहीं छोटे नवाब कैमरे को देखकर इतने मचल गए कि उनकी निगाहें कैमरे पर ही टिकी रह गईं।
इतनी ही नहीं नन्हें तैमूर ने बड़े ही शरारती अंदाज में मीडिया के कैमरों को जीभ दिखाई। उनकी ये क्यूट शरारत साफ देखी जा सकती है।
उनके आउटफिट की बात करें तो छोटे नवाब अक्सर क्यूट और चुलबुले अंदाज में नजर आते हैं। इस बार भी वह ग्रीन कलर की शर्ट के साथ अॉरेंज शॉर्टस पहने हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं।
बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।
बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है। नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं।