main page

3 महीने बाद मां करीना संग मौसी करिश्मा से मिलने पहुंचे तैमूर, वायरल हुईं मां-बेटे की तस्वीरें

Updated 21 July, 2020 03:06:59 PM

देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस के चलते देश को करीब दो महीने तक लॉकडाउन किया हुआ था। वहीं अब धीरे-धीरे कुछ दिशा निर्देशों के साथ देश को अनलॉक कर दिया है, लेकिन फिर भी लोग घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे है।

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस के चलते देश को करीब दो महीने तक लॉकडाउन किया हुआ था। वहीं अब धीरे-धीरे कुछ दिशा निर्देशों के साथ देश को अनलॉक कर दिया है, लेकिन फिर भी लोग घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे है।

Bollywood Tadka

इस अनलाॅक प्रक्रिया के बाद स्टार्स भी अब अपने घरों से बाहर नजर आने लगे है। इसी बीच करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ बाहर निकली। तैमूर मां करीना के साथ मौसी करिश्मा के घर पहुंचे।

Bollywood Tadka

बता दें कि 3 महीने बाद तैमूर मौसी से मिलने पहुंचे है। बीते दिनों करिश्मा भी अपनी फैमिली को मिस करती नजर आई थी। सोशल मीडिया पर करीना और तैमूर की तस्वीरें छाईं हुईं हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो करीना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई। वहीं तैमूर ग्रीन टी-शर्ट और व्हाइट शॉट् में दिखे। इस दौरान करीना और तैमूर फेस पर मास्क लगाए दिखे।

 Bollywood Tadka

अनलॉक होने के बाद से ही  तैमूर को कई बार पापा सैफ के साथ शाम की सैर के लिए निकलते देखा जा चुका है। इसमें से कई दफा तो करीना कपूर खान भी साथ में नजर आ चुकी हैं।

: Smita Sharma

taimur ali khanspottedoutsidekarisma kapoorhousemummykareena kapoor khanBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...