main page

गाय को देखते ही चारा खिलाने लगे करीना के लाडले तैमूर, क्यूट तस्वीरें आईं सामने

Updated 21 November, 2018 04:47:53 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आए दिन उनती तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप तैमूर की क्यूटनेस के दीवाने हो जाएंगे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आए दिन उनती तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप तैमूर की क्यूटनेस के दीवाने हो जाएंगे।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में तैमूर अपने केयरटेकर के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में करीना के लाडले गाय को बड़े प्यार से घास खिलाते दुख रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर हाथ में चारा पकड़े हुए हैं।

Bollywood Tadka

आउटफिट की बात करें तो इस दौरान तैमूर सी-ग्रीन कलर की टी-शर्ट में तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। उनकी मासूमियत तस्वीरों में देखते ही बन रही है। इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने कई क्यूट एक्सप्रेशन भी दिए।

Bollywood Tadka

उनकी इन क्यूट तस्वीरों ने सबका दिल जीत लिया। लोग उनकी इस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों दीवाने हैं और इसका अंदाजा तैमूर को भी है, तभी तो कैमरे को देखते ही वह रिसपॉन्स करना कभी नहीं भूलते।

Bollywood Tadka

बता दें कि  तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं।

Bollywood Tadka

पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं। कुछ दिन पहले सैफ ने खुलासा किया है कि उनके लाडले बेटे की एक तस्वीर कितने में बिकती है?

Bollywood Tadka

सैफ ने बताया, "तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। वहीं अब तैमूर की पॉपुलैरिटी आसमान पर पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तैमूर के नाम पर अब मार्केट में खिलौने भी आने लगे हैं। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Neha

taimur ali khanspottedoutsidehousecaretaker

loading...