main page

मम्मी करीना और नानी बबीता के साथ आउटिंग पर निकले तैमूर, तस्वीरें आईं सामने

Updated 15 January, 2019 02:36:11 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

Bollywood Tadka

 

हाल ही में एक बार फिर से नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में तैमूर मम्मी करीना और नानी बबीता के साथ स्पाॅट हुए।। इस दौरान तैमूर ग्रे शर्ट और जींस पहने क्यूट अंदाज में नजर आए।

Bollywood Tadka

 

वहीं करीना ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। नन्हें तैमूर एकदम मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। छोटे नवाब का ऐसा अंदाज देख आपको उनकी मासूम हरकतों पर प्यार आ जाएगा। 

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

Bollywood Tadka

तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

taimur ali khan hindi newskareena kapoor khan hindi newsbabita hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...