main page

स्वतंत्रता दिवस छोटे नवाब तैमूर के लिए रहा बेहद खास

Updated 16 August, 2018 12:05:57 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर का स्वंतत्रता दिवस काफी धमाकेदार रहा। नन्हें तैमूर ने झंडा फहराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हाल ही में एक बार फिर से छोटे नवाब की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर का स्वंतत्रता दिवस (Independence Day) काफी धमाकेदार रहा। नन्हें तैमूर ने झंडा फहराया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हाल ही में एक बार फिर से छोटे नवाब की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

Bollywood Tadka

दरअसल, तिरंगा झंडा (Tiranga Jhanda) फहराने के बाद तैमूर ने पापा सैफ के साथ काफी मस्ती करते दिखे। इन तस्वीरों में सैफ लाडले को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है। 

Bollywood Tadka

पापा सैफ के साथ स्वंतत्रता दिवस मनाकर तैमूर काफी उत्साहित नजर आए।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं जब मीडिया के कैमरे दोनों की फोटोज क्लिक करने लगे तो नन्हें तैमूर ने पापा की तरह सबका अभिवादन किया।

Bollywood Tadka

बता दें कि  छोटी सी उम्र में जिस तरह की दीवानगी तैमूर की है, शायद ही किसी दूसरे स्टारकिड की रही होगी। ऐसा कोई दिन नहीं है जब तैमूर की तस्वीरें ना देखने को मिले।

Bollywood Tadka

अक्सर तैमूर की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी क्यूट लुक को लोग काफी पसंद करते हैं।

Bollywood Tadka

जब से तैमूर का जन्म हुआ है तब से वो लाइमलाइट में हैं। उनकी पॉपुलैरिटी देख ये कहना गलत नहीं होगा कि करीना ने तैमूर को जन्म नहीं बल्कि रिलीज किया है। 

Bollywood Tadka

: Neha

taimur ali khansaif ali khanindependence daytaimur ali khan latest pictures15 अगस्त15 augustस्वतंत्रता दिवस

loading...