आज भारत देश अपना 70वां गणतंत्र दिवस का जश्म मना रहा है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। अब इस लिस्ट में सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नाम भी जुड़ है। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर नन्हें तैमूर भी पीछे नहीं रहे।
26 Jan, 2019 03:04 PMमुंबई: आज भारत देश अपना 70वां गणतंत्र दिवस का जश्म मना रहा है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। अब इस लिस्ट में सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नाम भी जुड़ है। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर नन्हें तैमूर भी पीछे नहीं रहे।
छोटे नवाब ने मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ शानदार अंदाज में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन किया।
हाल ही में अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान तैमूर बिल्कुल नवाबी लुक में नजर आए।
व्हाइट कुर्ते-पायजामे में वो बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। उन्होंने अपने पॉकेट पर तिरंगे झंडे का बैज भी लगाया था। परिवार के साथ छोटे नबाब की तस्वीरें सामने आईं हैं।
कुछ तस्वीरों में तैमूर पापा की गोदी में तो कुछ तस्वीरों में वह उनके शोल्डर पर बैठे हुए नजर आए। सैफ भी ब्लू कलर के कुर्ते में दिखाई दिए।
वहीं, करीना भी ग्रीन कलर का सूट पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक शेड्स पहनी थी।
सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर
छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।
अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।
इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।