main page

प्ले स्कूल में दिखे तैमूर-इनाया, छोटे नवाब की स्माइल ने की क्यूटनेस की सारी हदें पार

Updated 03 March, 2019 02:56:58 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, उनकी बहन इनाया भी उनकी तरह ही अभी से पॉपुलर हो गई हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

Bollywood Tadka

वहीं, उनकी बहन इनाया भी उनकी तरह ही अभी से पॉपुलर हो गई हैं। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया अभी से ही लोगों के दिलों में बस चुकी है। तैमूर जहां 2 साल के हो चुके है वहीं उनकी बहन इनाया 1 साल की हुई हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में तैमूर और इनाया ब्रांद्रा में प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान छोटे नवाब ग्रे टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैप्री और रेड शूज पहने हुए हमेशा की क्यूट नजर आए।

Bollywood Tadka

उन्होंने मीडिया कैमरा को क्यूट अंदाज में पोज भी दिए। वहीं, उनकी छोटी बहन इनाया प्रिंटेड हूडी के साथ ग्रे लोअर में काफी क्यूट लग रहा है। तस्वीरों में इनाया मीडिया कैमरा को बड़ी ध्यान से देखते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

बच्चों को मिल रही अटेंशन से परेशान थीं करीना-सोहा

बता दें कि तैमूर और इनाया को मीडिया की ओर से मिल रहे अटेंशन से सोहा अली खान और करीना कपूर खान काफी परेशान थी। दोनों का ही कहना था कि इस तरह के अटेंशन से वह बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल जिंदगी नहीं जी पा रहे है।

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

Bollywood Tadka

अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। जहां तैमूर की तस्वीर नहीं नजर आती है। वहां लोग इनाया की तस्वीर को देखकर अपना दिल भर लेते है। तैमूर के साथ साथ इनाया भी बेहद क्यूट और पॉपुलर है। 

Bollywood Tadka

: Neha

taimur ali khaninaaya naumi khemuplay schoolbandraBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...