बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, उनकी बहन इनाया भी उनकी तरह ही अभी से पॉपुलर हो गई हैं।
10 Mar, 2019 05:06 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
वहीं, उनकी बहन इनाया भी उनकी तरह ही अभी से पॉपुलर हो गई हैं। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया अभी से ही लोगों के दिलों में बस चुकी है। तैमूर जहां 2 साल के हो चुके है वहीं उनकी बहन इनाया 1 साल की हुई हैं।
हाल ही में तैमूर और इनाया ब्रांद्रा में प्ले स्कूल में स्पॉट हुए। इस दौरान छोटे नवाब व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू शॉर्टस और व्हाइट स्नीकर्स में हमेशा की तरह कयूट अंदाज में नजर आए। लेकिन तस्वीरों में छोटे नवाब मीडिया कैमरा को पोज ना देने के मूड में दिखे।
वहीं, उनकी छोटी बहन इनाया व्हाइट टीशर्ट और ब्लू स्किन फिट जींस में दिखीं। तस्वीरों में इनाया मीडिया कैमरा को देखते ही शरारतें करने लगीं। इस दौरान उनकी मम्मी सोहा अली खान भी उनके साथ नजर आईं। लाडली की शरारतें बढ़ते देख बेकाबू हुई इनाया को सोहा के लिए संभाला मुश्किल हो गया ।
दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनको देखकर तो ऐसा लग रहा है कि वो मीडिया के सामने आने के लिए तैयार थीं।
जहां इनाया एनर्जी से भरपूर नजर आईं, वहीं तैमूर मियां थोड़े से उदास दिखे। तैमूर जब गाड़ी से उतरे तो उनका चेहरा लटका हुआ था। नन्हें तैमूर का एनर्जी लेवल इतना लो था कि उन्होंने कुछ भी नहीं बोला।
बच्चों को मिल रही अटेंशन से परेशान थीं करीना-सोहा
बता दें कि तैमूर और इनाया को मीडिया की ओर से मिल रहे अटेंशन से सोहा अली खान और करीना कपूर खान काफी परेशान थी। दोनों का ही कहना था कि इस तरह के अटेंशन से वह बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल जिंदगी नहीं जी पा रहे है।
सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर
छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।
अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। जहां तैमूर की तस्वीर नहीं नजर आती है। वहां लोग इनाया की तस्वीर को देखकर अपना दिल भर लेते है। तैमूर के साथ साथ इनाया भी बेहद क्यूट और पॉपुलर है।