main page

स्कूटर चलाते हुए तैमूर का बिगड़ा बैलेंस, वहीं मां करीना देती रहीं पोज

Updated 19 June, 2018 12:06:06 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में लंदन से मुंबई वापिस आ गई हैं। लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही करीना की कुछ तस्वीरें इन दिनों काफी वायरल हो रही हैं, जिस वजह से करीना ट्रोल हो गई।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में लंदन से मुंबई वापिस आ गई हैं। लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही करीना की कुछ तस्वीरें इन दिनों काफी वायरल हो रही हैं, जिस वजह से करीना ट्रोल हो गई। दरअसल, एक तस्वीर में तैमूर स्कूटर चलाते दिख रहे हैं। उस दौरान तैमूर का बैलेंस बिगड़ जाता है। वहीं करीना इस बात से अंजान कैमरे के सामने पोज देते दिख रही हैं। उनके इसी बिहेवियर को ट्रोल किया जा रहा है। 

 

Bollywood Tadka

 

सोशल मीडिया यूजर्स लगातार करीना को गैर-जिम्मेदार मॉम कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मम्मी पोज देने में बिजी है उधर उनका बेटा गिर पड़ा।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "करीना को तो बस पोज की पड़ी है तैमूर गिर रहा है लेकिन उसकी तरफ तो ध्यान ही नहीं है।"

 

Bollywood Tadka

 

इससे पहले भी करीना तैमूर को लेकर ट्रोल हुई थी। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि करीना कभी तैमूर को गोद लिए नहीं दिखती हैं। जिसका जवाब करीना ने देते हुए कहा कि वह तैमूर को कितना प्यार करती हैं, ये उन्हें दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है।

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

:

Taimur ali khankareena kapoor khantrolledpeople

loading...