main page

सैफ-करीना के बेटे की पॉपुलेरिटी बनीं पड़ोसियों के लिए परेशानी, पुलिस से की शिकायत!

Updated 04 May, 2019 07:24:51 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। वहीं, अब करीना और सैफ के लाडले की की पॉपुलेरिटी  उनके पड़ोसियों के लिए सिरदर्द बन गई है, जिसके चलते पड़ोसियों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की है। 

Bollywood Tadka, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर

दरअसल, पड़ोसियों ने छोटे नवाब तैमूर नहीं बल्कि पैपराजी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जो रोजाना तैमूर की तस्वीर लेने के लिए हल्ला करते हैं। खबरों के मुताबिक तैमूर की तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी अक्सर बिल्डिंग के सामने खड़े होते हैं, जिसके चलते सैफ-करीना के पड़ोसियोंको शोर और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर रोज की इस तकलीफ से परेशान हो कर पड़ोसी ने मीडिया के कैमरामैन के खिलाफ शिकायत कराई है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है। 

Bollywood Tadka, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर


बच्चों को मिल रही अटेंशन से परेशान थीं करीना-सोहा

बता दें कि तैमूर और इनाया को मीडिया की ओर से मिल रहे अटेंशन से सोहा अली खान और करीना कपूर खान काफी परेशान थी। दोनों का ही कहना था कि इस तरह के अटेंशन से वह बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल जिंदगी नहीं जी पा रहे है।

Bollywood Tadka, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर


सोशल मीडिया के किंग हैं 

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Bollywood Tadka, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर

तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

 

 

 


 

: Neha

taimur ali khankareena kapoor khasaif ali khanheadachepopularityneighborspolice complaintBollywood NewsBox Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...