main page

पापा सैफ के साथ घूमने निकले तैमूर, सामने आई क्यूट तस्वीरें

Updated 18 September, 2018 03:32:54 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

Bollywood Tadka

 

हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में वह पापा सैफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

इन दिनों तैमूर की आए दिन खेलते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नन्हें तैमूर पापा सैफ के साथ घूमने निकले हैं। इन तस्वीरों में तैमूर व्हाइट टी-शर्ट के साथ रेड शॉर्टस पहने हुए बेहद क्यूट अंदाज में दिखे वहीं सैफ भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

Bollywood Tadka

 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

Bollywood Tadka

 

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।

Bollywood Tadka

: Neha

taimur ali khansaif ali khanlatest picturescute looksspending timeouting

loading...