बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं
10 Apr, 2019 11:05 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं।
उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब सैफ और करीना संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, तैमूर मम्मी-पापा के साथ रशिया में एक शूट के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान नन्हें तैमूर की क्यूटनेस एक बार फिर कैमरे में कैद हो गई।
एयरपोर्ट पर छोटे नवाब हर बार की तरह पापा सैफ के कंधो पर बैठे हुए नजर आए, लेकिन इस बार छोटे नवाब क्यूट के साथ-साथ काफी कूल भी दिख रहे थे। दरअसल, वो एयरपोर्ट पर ब्लू शर्ट और डेनिम शॉर्ट के साथ रेड कैप पहने हुए काफी हैंडसम दिख रहे थे।
हमेशा की तरह उन्होंने क्यूट अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। पापा के कंधो पर बैठे तैमूर का जलवा देखने लायक था। वहीं, सैफ ग्रे टीशर्ट के साथ डेनिम ब्लू जींस पहने हुए कैजुअल लुक में दिखे।
करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी जिसमें वो हर बार की स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आईं। आउटफिट के साथ करीना ने स्टाइलिश गॉगल्स लगाए थे जो उनके लुक परफैक्ट बना रहे थे।
मम्मी संग करेंगे डेब्यू
बीते दिनों तैमूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तैमूर अपनी मां करीना की अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' से अपना फिल्मी डेब्यू करेंगे। फिल्म में उनका 10 मिनट का कैमियो अपियरेंस होगा। खबरें है कि इस कैमियो के लिए तैमूर को एक करोड़ फीस दी जाएगी। बीते दिनों 'गुड न्यूज' के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे।
उस समय कहा गया कि टिम अचानक ही अपनी मां से मिलने सेट पर पहुंचे थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह शूट के लिए ही पहुंचे थे। एक सूत्र के मुताबिक, तैमूर ने दो सीन्स के लिए शॉट दिया है और वह उसी फ्रेम में नजर आएंगे, जिसमें करीना और अक्षय होंगे। तैमूर का जो वीडियो वायरल हुआ था, वह उस वक्त बनाया गया था जब तैमूर अपना शॉट दे चुके थे। उनका कैमियो करीब 10 मिनट का होगा। तैमूर की मौजूदगी से सेट पर सभी का मन खुश हो गया।
सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर
बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं।
तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।