बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब पापा सैफ और मम्मी करीना संग मौसी अमृता अरोड़ा से मिलने पहुंचे।
07 Apr, 2019 05:52 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।
छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब पापा सैफ और मम्मी करीना संग मौसी अमृता अरोड़ा से मिलने पहुंचे। तैमूर की क्यूटनेस एक बार फिर कैमरे में कैद हो गई।
इस दौरान जब तैमूर गाड़ी से उतरे तो उनको सैफ बेटे के साथ शरारतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तब सैफ तैमूर को गोद में उठाए हुए अमृता के घर की तरफ बढ़े तो छोटे नवाब काफी चिढ़े हुए नजर आए। हालांकि बाद में वो ठीक हो गए और पापा के साथ चीयरफूल करते दिखे। इस दौरान ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट में हमेशा की तरह बेहद क्यूट दिखे। वहीं, सैफ पर्पल टीशर्ट के साथ ब्लैक शॉर्टस में कैजुअल लुक में नजर आए। लेकिन इस दौरान करीना ऑरेंज कलर की ड्रेस में हर बार की तरह स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर
तैमूर भले ही अभी सुपरस्टार ना बने हों लेकिन वो काफी फेमस हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ इन दिनों फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। वहीं, करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। 'गुड न्यूज' के अलावा करीना करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में दिखाई देंगी।