main page

फिर एक साथ स्पॉट हुए Tamannah Bhatia-Vijay Verma, स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस में की ट्विनिंग

Updated 03 June, 2023 04:28:03 PM

बीती रात दोनों को एक डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया। इंस्टाग्राम पर दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं।

मुंबई। कई बार एक साथ स्पॉट हो चुके विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के वारे में कोई बात नहीं की है। इसके बावजूद दोनों को कई बार पर साथ देखा गया है। 2023 न्यू ईयर जब शुरू हो रहा था, तब दोनों गोवा में एक-दूसरे को न्यू ईयर की पार्टी में किस करते नजर आए थे। तब से दोनों के अफेयर को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

विजय वर्मा बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। तमन्ना भाटिया भी अपने काम के कारण काफी फेमस है। हाल ही में, विजय वर्मा को कांस फिल्म फेस्टिवल में भी भाग लेते हुए देखा गया था। वहीं, उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज दहाड़ काफी पसंद की जा रही है। उन्हें अब तमन्ना भाटिया के साथ कई बार देखा जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बीती रात दोनों को एक डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया। इंस्टाग्राम पर दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं। फोटो में दोनों को ब्लैक आउटफिट पहने देखा जा सकता है, जहां विजय वर्मा ने ब्लैक ब्लेजर पहन रखा है। वहीं, उन्होंने लाइट कलर की शर्ट पहन रखी है और ब्लैक पैंट पहन रखी है। तमन्ना भाटिया ने भी ब्लैक कलर की ट्यूब टॉप और ब्लेजर पहन रखी है।

विजय वर्मा अब जल्द करीना कपूर और जयदीप अहलावत के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Tamannaah BhatiaVijay Vermaspotted togethertwinningstylish black dress

loading...