बाॅलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 21 दिसंबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह अपनी मम्मी रजनी भाटिया के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। जब तमन्ना और उनकी मां जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंची तो उस दौरान शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
25 Dec, 2021 09:22 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 21 दिसंबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह अपनी मम्मी रजनी भाटिया के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। जब तमन्ना और उनकी मां जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंची तो उस दौरान शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
शुक्रवार को वह नगरोटा स्थित कोल कंडोली में दर्शन कर कटड़ा के लिए रवाना हो गई। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा पहुंची।
उन्होंने माता के दर्शन कर सुख शांति की कामना की। इस दौरान की तस्वीरें अब चर्चा का विषय हैं। एक तस्वीर में तमन्ना अपनी मां संग पहाड़ों के बीच पोज दे रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में वह अकेली नजर आ रही हैं।
तमन्ना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह मां के दरबार में झूला झूलती दिख रही हैं। एक तस्वीर में तमन्ना माथे पर तिलक और हाथ में फूल थाम गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं। तमन्ना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
तमन्ना ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2005 में आई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से किया था। इस फिल्म में तमन्ना समीर आफताब के साथ दिखी थीं। तमन्ना को असली फेस फिल्म 'बाहुबली' से मिला था। काम की बात करें तो तमन्ना जल्द ही फिल्म मैस्ट्रो और F3 में नजर आएंगी।