मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल टीवी एक्टर और निर्देशक लोकेश राजेंद्रन ने सुसाइड कर लिया है। 34 साल के लोकेश ने 4 अक्टूबर को मौत को गले लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके निधन की खबर सुन फैंस को बड़ा झटका लगा है और स्टार्स सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं।
06 Oct, 2022 10:43 AMबॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल टीवी एक्टर और निर्देशक लोकेश राजेंद्रन ने सुसाइड कर लिया है। 34 साल के लोकेश ने 4 अक्टूबर को मौत को गले लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके निधन की खबर सुन फैंस को बड़ा झटका लगा है और स्टार्स सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, लोकेश राजेंद्रन काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वह दो बच्चों के पिता थे और उनकी पत्नी के साथ कुछ अनबन चल रही थी। 4 दिन पहले ही उनकी पत्नी की ओर से तलाक का नोटिस भी आया था। रिपोर्टस के मुताबिक एक्टर के पिता ने बताया कि लोकेश की पत्नी ने चार दिन पहले तलाक के पेपर भिजवाए थे, जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। उन्होंने कहा- मैंने उसको आखिरी शुक्रवार को देखा था। उसने कहा था कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। मैंने उसको दिए भी। लोकेश ने हमें ये बताया था कि वह बतौर एडिटर अब काम शुरू करेगा।
पुलिस के मुताबिक एक्टर को राजकीय किलपौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि लोकेश ने पारिवारिक समस्यों के कारण रोजाना शराब पीना शुरू कर दिया था और उन्हें अक्सर चेन्नई मुफस्सिल बस टर्मिनस पर सोते हुए देखा गया था। मंगलवार को भी बस टर्मिनस पर कुछ लोगों ने उन्हें बेचैनी की हालत में देखकर एम्बुलेंस के लिए 108 पर डायल किया और पुलिस को भी सूचना दी थी।'
बता दें, लोकेश ने टीवी शो 'मरमादेशम' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई शोज और फिल्मों में काम किया था।