हाल ही में तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि तमिल निर्देशक बालामित्रन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।
11 Jun, 2020 10:57 AMबॉलीवुड तड़का टीम. हाल ही में तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि तमिल निर्देशक बालामित्रन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बालामित्रन का निधन बीते 6 जून को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ। खबर है कि सबसे पहले उन्हें वाडापलानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन खर्च ज्यादा होने के कारण उन्हें वहां से एसआरएम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। उनके निधन की खबर को एक्ट्रेस संजना सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।