main page

'कार की ब्रेक फेल, लगे टांके' महाकाल दर्शन से पहले तनुश्री दत्ता का हुआ एक्सीडेंट,बोलीं- 'दिन एडवेंचर्स रहा लेकिन दर्शन हो गए'

Updated 03 May, 2022 10:58:00 AM

बी-टाउन स्टार्स आए दिन किसी ना किसी हादसे का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सड़क हादसे का शिकार हुईं थीं। उनके माथे पर टांके लगे थे। वहीं अब एक और एक्ट्रेस का रोड एक्सीडेंट हुआ। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि तनुश्री दत्ता है। तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट उस वक्त हो गया, जब वो महाकाल के दर्शन के लिए रास्ते में थीं। तनुश्री दत्ता बीती दिनों उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी। दर्शन करने जाने के दौरान उनके साथ हादसा हो गया। एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी

मुंबई: बी-टाउन स्टार्स आए दिन किसी ना किसी हादसे का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सड़क हादसे का शिकार हुईं थीं। उनके माथे पर टांके लगे थे। वहीं अब एक और एक्ट्रेस का रोड एक्सीडेंट हुआ। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि तनुश्री दत्ता है। तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट उस वक्त हो गया, जब वो महाकाल के दर्शन के लिए रास्ते में थीं।  

Bollywood Tadka

तनुश्री दत्ता बीती दिनों उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी। दर्शन करने जाने के दौरान उनके साथ हादसा हो गया। एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी जिसमें उन्होंने मंदिर दर्शन के अलावा अपनी चोट की फोटो भी फैंस के साथ शेयर करते हुए घटना के बारे में बताया। एक तस्वीर में तनुश्री अपने पैर पर लगी चोट दिखा रही हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनका पैर का घुटना खून से लथपथ है। वहीं कुछ तस्वीरों में वह मंदिर में नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो तनुश्री रेड सूट में खूबसूरत लग रही हैं। माथे पर लगा चंदन का टीका उनकी खूबसूरत को चार-चांद लगा रहा है।

Bollywood Tadka

तनुश्री ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा-'आज का दिन एडवेंचर्स रहा!! आखिर में, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं. मंदिर के रास्ते में एक अजीब दुर्घटना हुई. ब्रेक फेल होने के बाद, गाड़ी टकरा गई. बस कुछ टांके लगे...जय श्री महाकाल!'

Bollywood Tadka

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो के साथ तनुश्री ने लिखा-'मेरी लाइफ का पहला एक्सीडेंट और इसने मेरे संकल्प और विश्वास को और मजबूत बना दिया.. बहुत ही अजीब सा अनुभव रहा, ये जानते हुए भी कि मैं शायद उतनी खुशकिस्मत नहीं हूं जितना में खुद को मानती हूं।'

Bollywood Tadka

सिल्वर स्क्रीन पर अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली तनुश्री लंबे समय से फिल्मों से दूर है। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन वे बोल्डनेस दिखाकर भी बॉलीवुड भी सफलता हासिल नहीं कर कर पाई। फिर अचानक वे फिल्मों से गायब हो गई। 2018 में तनुश्री ने खूब लाइमलाइट बंटोरी थी। तनुश्री ने नवंबर में साल 2018 में  नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक्टर ने  उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

इसके बाद नाना पाटेकर के हाथ से फिल्म 'हाउसफुल 3' समेत कई प्रोजेक्ट्स निकल गए थे। मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था लेकिन जून 2019 में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।तनुश्री दत्ता 'मिस इंडिया यूनिवर्स' का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया है।

 

Content Writer: Smita Sharma

tanushree duttaaccidentmahakaal darshanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...