बाॅलीवुड के क्यूट कपल तारा सुतारिया और आदर जैन को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। चाहे कपल ने कभी अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशयल बात नहीं की,लेकिन मीडिया और पैपराजी अक्सर उन पर नजर रखते हैं। दोनों जब भी एक साथ स्पाॅट होते हैं तो हमेशा लाइमलाइट चुरा लेते हैं।
06 Mar, 2020 08:48 AMमुंबई: बाॅलीवुड के क्यूट कपल तारा सुतारिया और आदर जैन को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। चाहे कपल ने कभी अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशयल बात नहीं की,लेकिन मीडिया और पैपराजी अक्सर उन पर नजर रखते हैं। दोनों जब भी एक साथ स्पाॅट होते हैं तो हमेशा लाइमलाइट चुरा लेते हैं।
वीरवार रात इश कपल को टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बागी 3' की स्क्रीनिंग पर देखा गया। इस दौरान तारा ब्लैक कलर का सैमी टाॅप मे दिखीं।
इस लुक में तारा बेहद ही बोल्ड दिख रही थीं। तस्वीरों में वह अपने फोन में बिजी दिखीं। वहीं आदर ब्लैक टी-शर्ट और जींस में दिखे।
कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आईं थीं। तारा जल्द ही फिल्म 'तड़प' में दिखेंगी। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'RX100'का हिंदी रीमेक है। फिल्म में तारा के अपोजिट सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हैं, जो इस फिल्म के जरिए डेब्यू करेंगे।