main page

आदर जैन के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने एंजॉय की डिनर पार्टी, बॉयफ्रेंड  और दोस्तों संग बाहों में बाहें डाल दिए पोज

Updated 07 August, 2022 11:50:17 AM

तारा सुतारिया और आदर जैन अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार भी करते रहते हैं। हाल ही में 6 अगस्त को, आदर ने गर्लफ्रेंड संग अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. तारा सुतारिया और आदर जैन अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार भी करते रहते हैं। हाल ही में 6 अगस्त को, आदर ने गर्लफ्रेंड संग अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड तारा और दोस्तों संग जमकर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सभी ने एक साथ मिलकर लजीज खानों का स्वाद लिया और कैमरे के सामने एक दूजे की बाहों में बांहे डाल जबरदस्त पोज दिए।

Bollywood Tadka


इस दौरान तारा सुतारिया ऑफ शोल्डर व्हाइट टॉप और जींस में काफी बोल्ड दिखीं। जबकि आदर जैन फ्लोरल शर्ट और ब्लैक जींस में परफेक्ट दिखे।

Bollywood Tadka

 

तारा सुतारिया और आदर जैन के रिश्ते की खबरें तब से आने लगीं जब उन्होंने 2019 में मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी और अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में एक साथ फोटोज खिंचवाई। लवबर्ड्स को अक्सर कपूर परिवार के गेट-टुगेदर में एक साथ देखा जाता है।

Bollywood Tadka


वर्कफ्रंट की बात करें तो आदर को आखिरी बार 2021 में फिल्म हैलो चार्ली में देखा गया था। वहीं तारा आखिरी बार मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी के साथ अहम भूमिकाओं में नजर आईं थीं।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Tara SutariacelebratesBoyfriendAadar JainbirthdayfriendsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...