main page

'सरोगेसी वाले ट्वीट पर लोग मुझे गाली दे रहे हैं...तसलीमा नसरीन ने अपनी राय पर दी सफाई- प्रियंका और निक से इसका कोई लेना-देना नहीं

Updated 25 January, 2022 11:12:45 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को सेरोगेसी के जरिए मां बनने की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के बाद लगातार उन्हें बधाईयों के कमेंट्स आने लगे। वहीं मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने रविवार को सेरोगेसी के जरिए मां बनने वालों पर निशाना साधा था और सरोगेट बच्चों को रेडी मेड बेबी बताया था। क्योंकि उनका यह ट्वीट प्रियंका के मां बनने की खबर के बाद ही आया, इसलिए उनके बयान पर लोगों के खूब कमेंट आए। वहीं अब तसलीमा अपने ट्वीट की सफाई दी है और बताया कि उनका वो ट्वीट प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को सेरोगेसी के जरिए मां बनने की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के बाद लगातार उन्हें बधाईयों के कमेंट्स आने लगे। वहीं मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने रविवार को सेरोगेसी के जरिए मां बनने वालों पर निशाना साधा था और सरोगेट बच्चों को रेडी मेड बेबी बताया था। क्योंकि उनका यह ट्वीट प्रियंका के मां बनने की खबर के बाद ही आया, इसलिए उनके बयान पर लोगों के खूब कमेंट आए। वहीं अब तसलीमा अपने ट्वीट की सफाई दी है और बताया कि उनका वो ट्वीट प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं था।

'

तसलीमा नसरीन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सफाई पेश करते हुए लिखा- 'मेरे सरोगेसी वाले ट्वीट्स सरोगेसी पर मेरी अलग राय के बारे में हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से इसका कोई लेना-देना नहीं है। मैं इस कपल से प्यार करती हूं।'

 

एक और ट्वीट में तस्लीमा ने लिखा, 'सरोगेसी पर मेरे राय पर लोग मुझे गाली दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि किराए पर गर्भ नहीं देना.. ये मेरी पुरानी सोच है। मेरा सुझाव है कि बेघर बच्चों को गोद लें और गरीब महिलाओं का शारीरिक शोषण न करें। मेरा मानना है कि सरोगेसी अपने आप में ही पुरानी सोच है।'

 

बता दें, इससे पहले तसलीमा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'कैसे उन महिलाओं को मां बनने की भावना आती होगी जो सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बेबीज की मां बनती हैं। क्या उनकी भी एक समान भावना होती होगी, जैसी भावना खुद बच्चे को जन्म देकर होती है।'

 


वहीं एक और ट्वीट में उन्होंने कहा था- 'सरोगेसी सिर्फ गरीब महिलाओं के चलते संभव है। यही वजह है कि अमीर तबका समाज में गरीबी को बनाए रखना चाहते हैं। अगर आप इतना ही चाहते हैं कि बच्चा पाले तो बेघर बच्चों को गोद लें। गुण तो बच्चों को विरासत में मिलने चाहिए। ये केवल एक स्वार्थी अंहकार है।'

Content Writer: suman prajapati

Taslima Nasreenclarificationsurrogacy tweetPriyanka ChopraNick JonasHollywood NewsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...